Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Aap Yun Hi Agar Humse Milte Rahe

👤 Asha Bhosle, Mohammed Rafi, O. P. Nayyar 🎼 Ek Musafir Ek Hasina ⏱️ 4:24
🎵 2512 characters
⏱️ 4:24 duration
🆔 ID: 10077311

📜 Lyrics

आप यूँ ही अगर हम से मिलते रहे
देखिए एक दिन प्यार हो जाएगा
आप यूँ ही अगर हम से मिलते रहे
देखिए एक दिन प्यार हो जाएगा

ऐसी बाते ना कर, ओ, हसीं जादूगर
मेरा दिल तेरी आँखों में खो जाएगा
आप यूँ ही अगर हम से मिलते रहे
देखिए एक दिन प्यार हो जाएगा

पीछे-पीछे मेरे आप आती हैं क्यो?
पीछे-पीछे मेरे आप आती हैं क्यो?
मेरी राहों में आँखे बिछाती हैं क्यो?
आप आती हैं क्यो?

क्या कहूँ आपसे ये भी एक राज़ है
एक दिन इसका इज़हार हो जाएगा
आप यूँ ही अगर हम से मिलते रहे
देखिए एक दिन प्यार हो जाएगा

कैसी जादूगरी की अरे जादूगर
कैसी जादूगरी की अरे जादूगर
तेरे चेहरे से हटती नहीं ये नज़र
हाए, मेरी ये नज़र

ऐसी नज़रों से देखा अगर आप ने
शर्म से रंग गुलनार हो जाएगा
आप यूँ ही अगर हम से मिलते रहे
देखिए एक दिन प्यार हो जाएगा

मैं मोहब्बत की राहों से अंजान हूँ
मैं मोहब्बत की राहों से अंजान हूँ
क्या करूँ, क्या करूँ, मैं परेशान हूँ,
मैं परेशान हूँ

आपकी ये परेशानियाँ देखकर
मेरा दिल भी परेशान हो जाएगा
आप यूँ ही अगर हम से मिलते रहे
देखिए एक दिन प्यार हो जाएगा

ऐसी बाते ना कर, ओ, हसीं जादूगर
मेरा दिल तेरी आँखों में खो जाएगा

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings