Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Tere Pyar Ko Is Tarah Se

👤 Mukesh 🎼 Legends - Mukesh - Vol 2 ⏱️ 3:11
🎵 1887 characters
⏱️ 3:11 duration
🆔 ID: 18172678

📜 Lyrics

तेरे प्यार को इस तरह से भुलाना
ना दिल चाहता है, ना हम चाहते हैं
तेरे प्यार को इस तरह से भुलाना
ना दिल चाहता है, ना हम चाहते हैं
जो सच था, उसे एक फ़साना बनाना
ना दिल चाहता है, ना हम चाहते हैं

वो मासूम सूरत, वो भोली निगाहें
रहेंगी सदा दिल में आबाद होकर
ना पूरी हुई जो उसी आरज़ू में
मिलेगा हमें चैन बर्बाद होकर

कि उजड़ी हुई ज़िंदगी को बसाना
ना दिल चाहता है, ना हम चाहते हैं
तेरे प्यार को इस तरह से भुलाना
ना दिल चाहता है, ना हम चाहते हैं

समझ में ना आया कि हर एक ख़ुशी से
ये दिल आज बेज़ार क्यूँ हो गया है
तेरे ग़म में बहते हुए आँसुओं से
ना जाने हमें प्यार क्यूँ हो गया है

कि भूले से भी अब कभी मुस्कुराना
ना दिल चाहता है, ना हम चाहते हैं
तेरे प्यार को इस तरह से भुलाना
ना दिल चाहता है, ना हम चाहते हैं
जो सच था, उसे एक फ़साना बनाना
ना दिल चाहता है, ना हम चाहते हैं

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings