Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Tum Be Sahara Ho (Happy) (Anurodh, 1977)

👤 Manna Dey & Chorus 🎼 Anuraag - Anurodh ⏱️ 3:57
🎵 1993 characters
⏱️ 3:57 duration
🆔 ID: 23377666

📜 Lyrics

तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो
तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो
तुमको अपने आप ही सहारा मिल जाएगा
कश्ती कोई डूबती पहुँचा दो किनारे पे
तुमको अपने आप ही किनारा मिल जाएगा

तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो
तुम बेसहारा हो तो...

हँस कर ज़िंदा रहना पड़ता है
अपना दुख ख़ुद सहना पड़ता है
रस्ता चाहे कितना लंबा हो
दरिया को तो बहना पड़ता है
दरिया को तो बहना पड़ता है

हो, तुम हों एक अकेले तो
रुक मत जाओ, चलो निकलो
रस्ते में कोई साथी तुम्हारा मिल जाएगा

तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो
तुम बेसहारा हो तो...

जीवन तो एक जैसा होता है
कोई हँसता, कोई रोता है
सब्र से जीना आसाँ होता है
फ़िक्र से जीना मुश्किल होता है
फ़िक्र से जीना मुश्किल होता है

हो, थोड़े फूल हैं, काँटे हैं
जो तक़दीर ने बाँटे हैं
हमको इनमें से हिस्सा हमारा मिल जाएगा

तुम बेसहारा हो तो किसी का सहारा बनो
तुम बेसहारा हो तो...

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings