Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Main Teri Mohabbat Mein - 1 (From "Tridev")

👤 Mohammed Aziz, Sadhna Sargam 🎼 Madhuri Dixit Hits ⏱️ 4:52
🎵 2501 characters
⏱️ 4:52 duration
🆔 ID: 24902350

📜 Lyrics

मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊँगा
मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊँगा
मुझे ऐसा लगता है, तुझे कैसा लगता है?

हो-ओ, मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊँगी
मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊँगी
मुझे ऐसा लगता है, तुझे कैसा लगता है?

कुछ दिन से मैं टूटा-टूटा रहता हूँ
अपने दिल से रूठा-रूठा रहता हूँ
कुछ दिन से मैं खोई-खोई रहती हूँ
जागूँ भी तो सोई-सोई रहती हूँ

दीवानी आज नहीं तो कल हो जाऊँगी
मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊँगी
मुझे ऐसा लगता है, तुझे कैसा लगता है?

जी चाहे तेरी आँखों में खो जाऊँ
आज, अभी, इसी वक़्त मैं तेरी हो जाऊँ
कब तक आख़िर हम मिलने को तरसेंगे
कब सावन आएगा, बादल बरसेंगे?

तू मस्त पवन बन जा, मैं बादल बन जाऊँगा
मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊँगा
मुझे ऐसा लगता है, तुझे कैसा लगता है?

तुझ बिन लब पर कोई नाम नहीं आता
दिल को तड़पे बिना आराम नहीं आता
दोनो तरफ़ लगी है आग बराबर ये
रख देगी बस हमको राख बनाकर ये

तू भी जल जाएगी, मैं भी जल जाऊँगा
मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊँगा
मुझे ऐसा लगता है, तुझे कैसा लगता है?

हो-ओ, मैं तेरी निगाहों से घायल हो जाऊँगी
मुझे ऐसा लगता है, तुझे कैसा लगता है?

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings