Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Shayad Main Zindagi Ki Sahar

👤 Jagjit Singh 🎼 The Latest Jagjit Singh & Chitra Singh ⏱️ 6:52
🎵 1812 characters
⏱️ 6:52 duration
🆔 ID: 3775492

📜 Lyrics

शायद मैं ज़िंदगी की सहर लेके आ गया

शायद मैं ज़िंदगी की सहर लेके आ गया
क़ातिल को आज अपने ही घर लेके आ गया
शायद मैं ज़िंदगी की सहर लेके आ गया

ता-उम्र ढूँढता रहा मंज़िल मैं इश्क़ की

ता-उम्र ढूँढता रहा मंज़िल मैं इश्क़ की
अंजाम ये के गर्द-ए-सफ़र लेके आ गया
अंजाम ये के गर्द-ए-सफ़र लेके आ गया
क़ातिल को आज अपने ही घर लेके आ गया

नश्तर है मेरे हाथ में, कांधों पे मैक़दा

नश्तर है मेरे हाथ में, कांधों पे मैक़दा
लो मैं इलाज-ए-दर्द-ए-जिगर लेके आ गया
लो मैं इलाज-ए-दर्द-ए-जिगर लेके आ गया
क़ातिल को आज अपने ही घर लेके आ गया

फ़ाकिर सनमकदे में न आता मैं लौटकर

'फ़ाकिर' सनमकदे में न आता मैं लौटकर
इक ज़ख़्म भर गया था इधर लेके आ गया
इक ज़ख़्म भर गया था इधर लेके आ गया
शायद मैं ज़िंदगी की सहर लेके आ गया
क़ातिल को आज अपने ही घर लेके आ गया

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings