Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Tera Khilauna Toota

👤 Mohammed Rafi 🎼 Anmol Ghadi ⏱️ 2:31
🎵 2222 characters
⏱️ 2:31 duration
🆔 ID: 4841781

📜 Lyrics

तेरा खिलौना टूटा, बालक
तेरा खिलौना टूटा
तेरा खिलौना टूटा, बालक
तेरा खिलौना टूटा

है क़िस्मत ने लूटा तुझको
है क़िस्मत ने लूटा
तेरा खिलौना टूटा

गगन पे बैठा खेल निराले खेले खेलनहार
देखो लोगों, कठपुतली का नाटक है संसार
हम-तुम, सब हैं खेल-खिलौने
मीठे, कड़वे और सलोने

खेलो बच्चों, ले लो बच्चों
दो कौड़ी में बिकता है इंसाँ

ले लो भोला सा भगवान
ले लो भूखा हिंदुस्तान
ले लो ये made in Japan
ये हैं लल्लू, ये हैं ज्ञान
ये हैं कल्लू, ये हैं प्राण

तू क्यूँ रोता चंदरभान?
माने बेटा, मेरी जान
ना हो रो-रो के हल्कान
तू है भारत की संतान

ले-ले तू ये तीर-कमान
मेरे प्यारे पहलवान
बचा ले अपने घर की शान
पी ले बीड़ी, खा ले पान

मेरे खिलौने दो-दो औने
खेलो बच्चों, ले लो बच्चों
लाया हूँ मैं काग़ज़ का गुल-बूटा
तेरा खिलौना टूटा

तेरा खिलौना टूटा, बालक
तेरा खिलौना टूटा

है क़िस्मत ने लूटा तुझको
है क़िस्मत ने लूटा
तेरा खिलौना टूटा

गगन पे बैठा खेल निराले खेले खेलनहार
देखो लोगों, कठपुतली का नाटक है संसार

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings