Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Purva Suhani Aai Re

👤 Lata Mangeshkar feat. Mahendra Kapoor & Manhar Udhas 🎼 Purab Aur Pachhim (Original Motion Picture Soundtrack) ⏱️ 4:24
🎵 2900 characters
⏱️ 4:24 duration
🆔 ID: 4844208

📜 Lyrics

कहीं ना ऐसी सुबह देखी
आ, जैसे बालक की मुस्कान
या फ़िर दूर कहीं
आ, हल्की सी मुरली की ताल

गुरुबानी, गुरुद्वारे में
तो मस्जिद से उठती आजाद
आत्मा और परमात्मा मिले जहाँ
यही है वो स्थान

(ढोली ढोल बजाना)
(ताल से ताल मिलाना)
(ढोली ढोला, ढोली ढोला)

(ढोली ढोल बजाना)
(ता-ता थैया, तक-तक थैया)
(ताल से ताल मिलाना)

पुरवा सुहानी आई रे, पुरवा
पुरवा सुहानी आई रे, पुरवा
ऋतुओं की रानी आई रे, पुरवा

मेरे रुके नहीं पाँव, नाच उठा सारा गाँव
प्रीत पे जवानी छाई रे, पुरवा
पुरवा सुहानी आई रे, पुरवा

मौसम का मुसाफिर खड़ा रस्ते में
हो, मौसम का मुसाफिर खड़ा रस्ते में
उसके हाथों सब कुछ लुटा सस्ते में
छोटी सी उमरिया है, लम्बी सी डगरिया रे

जीवन है परछाई रे, पुरवा
पुरवा सुहानी आई रे, पुरवा
(होय, ढोली ढोल बजाना, बजाना)
(होय, ताल से ताल मिलाना, मिलाना)

कर ले, कर भी ले प्यार की पूजा
कर ले, कर भी ले प्यार की पूजा
प्यार रंग पे चढ़े ना रंग दूजा

चाहे कोई सपना है, मेरे लिए अपना है
बात मेरी बन आई रे
पुरवा सुहानी आई रे, पुरवा

हो, मीरा सी दीवानी रे नाचे मस्तानी
मीरा सी दीवानी रे नाचे मस्तानी
होंठों पे है सरगम तो आँखों में पानी
घुंघरू दीवाने हुए, रिश्ते पुराने हुए

गीत में कहानी गाई रे, पुरवा
पुरवा सुहानी आई रे, पुरवा
(होय, ढोली ढोल बजाना, बजाना)
(होय, ताल से ताल मिलाना, मिलाना)

हो...
हो...

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings