Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Chhu Kar Mere Manko (with Dialogue)

👤 Kishore Kumar 🎼 Yeh Hai Amitabh - Vol.2 ⏱️ 8:10
🎵 6911 characters
⏱️ 8:10 duration
🆔 ID: 512052

📜 Lyrics

तुम साथ हो जब अपने, दुनिया को दिखा देंगे
हम मौत को जीने के, अंदाज़ सिखा देंगे
तुम साथ हो जब अपने, दुनिया को दिखा देंगे
हम मौत को जीने के, अंदाज़ सिखा देंगे

Raju? Hmm
अपने daddy से हमारी शादी की बात करो ना
Daddy से? Hmm, मरवाना है क्या?
क्यूँ? Daddy से डर लगता है
तुम अपने daddy से क्यूँ नहीं बात करती?
हट! लड़की कभी अपने शादी की बात अपने माँ-बाप से करती है?
हाँ, नहीं करती

चलो, कहाँ? मेरी माँ के पास
तुम उनसे जाके कह दो कि "तुम मुझसे बहुत प्यार करती हो
मेरे बग़ैर ज़िंदा नहीं रह सकती, बस हम दोनों की शादी कर दो"

सच कहा है किसी ने के, "लंबे आदमियों की अकल उनके घुटनों में होती है"
हाँ, ये तो बहुत अच्छा है, सर अगर कट भी जाए तो कम से कम घुटना तो सोचने के लिए रहेगा ना!

तान-ए-दिन, तन-दाना, तन-दाना, तन-दाना
तान-ए-दिन, तन-दाना, तन-दाना, तन-दाना

हमारा Amitabh, क्या बोला! क्या गाया!
ख़ातून की ख़िदमत में सलाम अपुन का
ख़ातून की ख़िदमत में सलाम अपुन का
अजी, पोट्टी पटाना है, भई, पोट्टी पटाना है
अजी, पोट्टी पटाना है, फ़क़त काम अपुन का

घर-बार हुआ हुआ इश्क़ में नीलाम अपुन का
ख़ातून की ख़िदमत में सलाम अपुन का
तान-ए-दिन, तन-दाना, तन-दाना, तन-दाना

Amitabh Bachchan के चाहने की ख़िदमत में Ameen Sayani का सलाम और नमस्कार

२०वीं सदी के फ़िल्मी चमत्कार Amitabh Bachchan के गाए हुए या होंठ हिलाए हुए
Hit गीतों से बना हुआ और साथ ही साथ कुछ धमाकेदार संवादों से सजा हुआ
आप तक पहुँचा है Music India की ओर से

बहनों और भाइयों, ये अजूबा जिसे Amitabh Bachchan कहते हैं
बहुरंगी-बारूद के उस गोले की तरह है
जो अलग-अलग तरह की आग से प्रेरणा पाकर
अलग-अलग तरह का धमाका करता है
और हर धमाका निराला होता है
हर विस्फोट बेमिसाल

Amitabh के धमाकों को चार किस्मों में बाँटा गया है
Number दो पर, जज़्बात
यानी भावनाओं, यानी emotion की बातें
जिधर देखूँ तेरी तस्वीर नज़र आती हे

Number तीन, कहकहों से सजी comedy
यानी मज़े की बातें
My name is Anthony Gonsalves (Gonsalves? Right)
My name is Anthony Gonsalves (wow, wow)
मैं दुनिया में अकेला हूँ

Number चार, धूम-धड़ाकेदार action की बातें
हाँ, सामने आए किसका जिगर है?
जहाँ तेरी ये नज़र है, मेरी जाँ, मुझे ख़बर है

और जो आप अभी सुन रहे हैं
Number एक, इसमें हैं प्यार की बातें, दिल की बातें, romance की बातें

बातें, यानी कुछ तो बोली हुईं मगर ज़्यादातर गाई हुई बाते
तो, बहनों और भाइयों सुनने के लिए हो जाइए तैयार
Amitabh Bachchan के romantic गीतों का हंगामा
मगर, भई, ये प्यार का हंगामा है, ज़रा मन से सुनिए

छू कर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा?
छू कर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा?
बदला ये मौसम, लगे प्यारा जग सारा

छू कर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा?
बदला ये मौसम, लगे प्यारा जग सारा
छू कर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा?

तू जो कहे, जीवन भर तेरे लिए मैं गाऊँ
तेरे लिए मैं गाऊँ
गीत तेरे बोलों पे लिखता चला जाऊँ
लिखता चला जाऊँ

मेरे गीतों में तुझे ढूँढे जग सारा
छू कर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा?
बदला ये मौसम, लगे प्यारा जग सारा
छू कर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा?

आजा, तेरा आँचल ये प्यार से मैं भर दूँ
प्यार से मैं भर दूँ
खुशियाँ जहाँ भर की तुझको नज़र कर दूँ
तुझको नज़र कर दूँ

तू ही मेरा जीवन, तू ही जीने का सहारा
छू कर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा?
बदला ये मौसम, लगे प्यारा जग सारा
छू कर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा?

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings