Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Do Sitaron Ka Zameen Par

👤 Naushad 🎼 Parichay ⏱️ 3:21
🎵 1648 characters
⏱️ 3:21 duration
🆔 ID: 512477

📜 Lyrics

दो सितारों का ज़मीं पर है मिलन आज की रात
दो सितारों का ज़मीं पर है मिलन आज की रात
मुस्कुराता है उम्मीदों का चमन आज की रात
रंग लायी है मेरे दिल की लगन आज की रात
सारी दुनिया नज़र आती है दुल्हन आज की रात
दो सितारों का ज़मीं पर है मिलन आज की रात
आज की रात

हुस्न वाले तेरी दुनिया में कोई आया है
तेरे दीदार की हसरत भी कोई लाया है
तोड़ दे, तोड़ दे पर्दे का चलन आज की रात
मुस्कुराता है उम्मीदों का चमन आज की रात
दो सितारों का ज़मीं पर है मिलन आज की रात
आज की रात

जिनसे मिलने की तमन्ना थी वो ही आते हैं
चाँद-तारे मेरी राहों में बिछे जाते हैं
चूमता है तेरे क़दमों को गगन आज की रात
सारी दुनिया नज़र आती है दुल्हन आज की रात
दो सितारों का ज़मीं पर है मिलन आज की रात
आज की रात

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings