Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Ek Pyar Ka Naghma Hai (From "Shor")

👤 Lata Mangeshkar feat. Mukesh 🎼 Centenary Of Indian Cinema - Safar Sau Saal Ka ⏱️ 6:06
🎵 2047 characters
⏱️ 6:06 duration
🆔 ID: 512628

📜 Lyrics

एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है
एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है
ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं तेरी-मेरी कहानी है

एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है
ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं तेरी-मेरी कहानी है
एक प्यार का नगमा है

कुछ पा कर खोना है, कुछ खो कर पाना है
जीवन का मतलब तो आना और जाना है
दो पल के जीवन से इक उम्र चुरानी है

ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं तेरी-मेरी कहानी है
एक प्यार का नगमा है

तू धार है नदिया की, मैं तेरा किनारा हूँ
तू मेरा सहारा है, मैं तेरा सहारा हूँ
आँखों में समंदर है, आशाओं का पानी है

ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं तेरी-मेरी कहानी है
एक प्यार का नगमा है

तूफ़ान को आना है, आ कर चले जाना है
बादल है ये कुछ पल का छा कर ढल जाना है
परछाईयाँ रह जाती, रह जाती निशानी है

ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं तेरी-मेरी कहानी है
एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है
ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं तेरी-मेरी कहानी है
एक प्यार का नगमा है

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings