Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Hum Bewafa Hargiz Na Thay

👤 Kishore Kumar 🎼 Mausam Aashiqana: Monsoon Melodies, Vol. 2 ⏱️ 3:58
🎵 1261 characters
⏱️ 3:58 duration
🆔 ID: 513082

📜 Lyrics

हम बेवफ़ा हरगिज़ न थे
पर हम वफ़ा कर ना सके
हमको मिली उसकी सज़ा
हम जो ख़ता कर ना सके

हम बेवफ़ा हरगिज़ न थे
पर हम वफ़ा कर ना सके

कितनी अकेली थी वो राहें हम जिन पे
अब तक अकेले चलते रहें
तुझसे बिछड़ के भी ओ बेख़बर
तेरे ही ग़म में जलते रहें

तूने किया जो शिकवा
हम वो गिला कर ना सके

हम बेवफ़ा हरगिज़ न थे
पर हम वफ़ा कर ना सके

तुमने जो देखा-सुना सच था मगर
कितना था सच ये किसको पता
जाने तुम्हें मैंने कोई धोखा दिया
जाने तुम्हें कोई धोखा हुआ

इस प्यार में सच-झूठ का
तुम फ़ैसला कर ना सके

हम बेवफ़ा हरगिज़ न थे
पर हम वफ़ा कर ना सके

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings