Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Phoolon Ke Rang Se (From "Prem Pujari")

👤 Kishore Kumar 🎼 Coffee Aur Kishore ⏱️ 5:07
🎵 2566 characters
⏱️ 5:07 duration
🆔 ID: 5142285

📜 Lyrics

फूलों के रंग से
दिल की कलम से
तुझको लिखी रोज़ पाती
कैसे बताऊँ किस किस तरह से
पल पल मुझे तू सताती
तेरे ही सपने
लेकर के सोया
तेरी ही यादों में जागा
तेरे खयालों में उलझा रहा यूँ
जैसे के माला में धागा
हाँ बादल बिजली, चंदन, पानी
जैसा अपना प्यार
लेना होगा जनम हमें
कई कई बार
हाँ, इतना मदिर, इतना मधुर
तेरा मेरा प्यार
लेना होगा जनम हमें
कई कई बार

साँसों की सरगम
धड़कन की वीना
सपनों की गीताँजली तू
मन की गली में
महके जो हरदम
ऐसी जुही की कली तू
छोटा सफ़र हो
लम्बा सफ़र हो
सूनी डगर हो या मेला
याद तू आए
मन हो जाए
भीड़ के बीच अकेला
हाँ बादल बिजली, चंदन, पानी
जैसा अपना प्यार
लेना होगा जनम हमें
कई कई बार
हाँ, इतना मदिर, इतना मधुर
तेरा मेरा प्यार
लेना होगा जनम हमें
कई कई बार

पूरब हो पच्छिम
उत्तर हो दक्खिन
तू हर जगह मुस्कुराए
जितना ही जाऊँ
मैं दूर तुझसे
उतनी ही तू पास आए
आँधी ने रोका
पानी ने टोका
दुनिया ने हँस कर पुकारा
तसवीर तेरी
लेकिन लिये मैं
कर आया सबसे किनारा
हाँ बादल बिजली
चंदन पानी
जैसा अपना प्यार
लेना होगा जनम
हमें कई कई बार
हाँ, इतना मदिर
इतना मधुर
तेरा मेरा प्यार
लेना होगा जनम हमें
कई कई बार
कई कई बार
कई कई बार

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings