Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Yeh Raat Bheegi Bheegi

👤 Shankar-Jaikishan 🎼 Parichay ⏱️ 4:34
🎵 2615 characters
⏱️ 4:34 duration
🆔 ID: 518107

📜 Lyrics

ये रात भीगी-भीगी, ये मस्त फिज़ायें
उठा धीरे-धीरे, वो चाँद प्यारा प्यारा
ये रात भीगी-भीगी, ये मस्त फिज़ायें
उठा धीरे-धीरे, वो चाँद प्यारा प्यारा
क्यों आग सी लगा के, गुमसुम हैं चांदनी
सोने भी नहीं देता, मौसम का ये इशारा

इठलाती हवा, नीलम सा गगन
कलियों पे ये बेहोशी की नमी
ऐसे में भी क्यों बेचैन है दिल, जीवन में ना जाने क्या है कमी
क्यों आग सी लगा के, गुमसुम हैं चांदनी
सोने भी नहीं देता, मौसम का ये इशारा
ये रात भीगी-भीगी, ये मस्त फिज़ायें
उठा धीरे-धीरे, वो चाँद प्यारा प्यारा

जो दिन के उजाले में ना मिला, दिल ढूँढें ऐसे सपने को
इस रात की जगमग में डूबी, मैं ढूँढ रही हूँ अपने को
ये रात भीगी-भीगी, ये मस्त फिज़ायें
उठा धीरे-धीरे, वो चाँद प्यारा प्यारा
क्यों आग सी लगा के, गुमसुम हैं चांदनी
सोने भी नहीं देता, मौसम का ये इशारा

ऐसे में कहीं क्या कोई नहीं, भूले से जो हमको याद करे
एक हलकी सी मुसकान से जो, सपनों का जहां आबाद करे
ये रात भीगी-भीगी, ये मस्त फिज़ायें
उठा धीरे-धीरे, वो चाँद प्यारा प्यारा
क्यों आग सी लगा के, गुमसुम हैं चांदनी
सोने भी नहीं देता, मौसम का ये इशारा
ये रात भीगी-भीगी, ये मस्त फिज़ायें
उठा धीरे-धीरे, वो चाँद प्यारा प्यारा

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings