Mere Nadeem Mere Hamsafar
🎵 1843 characters
⏱️ 3:30 duration
🆔 ID: 5313914
📜 Lyrics
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र उदास ना हो
कठिन सही तेरी मंज़िल मगर उदास ना हो
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र
हर एक तलाश के रस्ते में मुश्किलें है मगर
हर एक तलाश मुरादों के फूल लाती है
हज़ार चाँद-सितारों का खून होता है
तो एक सुबह फिज़ाओं में मुस्कुराती है
मेरे नदीम मेरे हमसफ़र, उदास ना हो
कठिन सही तेरी मंज़िल मगर, उदास ना हो
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र
कदम-कदम पे चट्टानें खड़ी रहे लेकिन
जो चल निकलते हैं दरिया तो फिर नहीं रुकते
हवाए जितना भी टकराए आँधिया बन कर
मगर घटाओं के परचम कभी नहीं झुकते
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र, उदास ना हो
कठिन सही तेरी मंज़िल मगर, उदास ना हो
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र
जो अपने खून को पानी बना नहीं सकते
वो ज़िन्दगी में नया रंग ला नहीं सकते
जो रास्तों के अँधेरे से हार जाते है
वो मंज़िलों के उजालों को पा नहीं सकते
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र
कठिन सही तेरी मंज़िल मगर उदास ना हो
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र
हर एक तलाश के रस्ते में मुश्किलें है मगर
हर एक तलाश मुरादों के फूल लाती है
हज़ार चाँद-सितारों का खून होता है
तो एक सुबह फिज़ाओं में मुस्कुराती है
मेरे नदीम मेरे हमसफ़र, उदास ना हो
कठिन सही तेरी मंज़िल मगर, उदास ना हो
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र
कदम-कदम पे चट्टानें खड़ी रहे लेकिन
जो चल निकलते हैं दरिया तो फिर नहीं रुकते
हवाए जितना भी टकराए आँधिया बन कर
मगर घटाओं के परचम कभी नहीं झुकते
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र, उदास ना हो
कठिन सही तेरी मंज़िल मगर, उदास ना हो
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र
जो अपने खून को पानी बना नहीं सकते
वो ज़िन्दगी में नया रंग ला नहीं सकते
जो रास्तों के अँधेरे से हार जाते है
वो मंज़िलों के उजालों को पा नहीं सकते
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र