Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Dil Lootnewale Jadugar (1959 Madari)

👤 Lata Mangeshkar 🎼 Bollywood Duets: Authentic Recordings 1949-1960 ⏱️ 4:23
🎵 1996 characters
⏱️ 4:23 duration
🆔 ID: 6007086

📜 Lyrics

दिल लूटनेवाले जादूगर
अब मैंने तुझे पहचाना है
नज़रें तो उठा के देख ज़रा
तेरे सामने ये दीवाना है

ये चाँद-सितारे देख ना लें
मेरे प्यार के नाज़ुक बंधन को
आँखों में छुपाकर रख लूँगा
इस फूल से कोमल तन-मन को

धीरे से...
धीरे से कहो ये बात, पिया
जग अपना नहीं, बेगाना है
नज़रें तो उठा के देख ज़रा
तेरे सामने ये दीवाना है

अरमान था तुझको देखूँ मैं
सावन की नशीली रातों में
खो जाएँ, पिया, हम-तुम, दोनों
इन प्यार की मीठी बातों में

तू सामने...
तू सामने है तो सब कुछ है
वर्ना ये चमन वीराना है
दिल लूटनेवाले जादूगर
अब मैंने तुझे पहचाना है

मैं प्यार की माला गूँधूँगी
आशाओं की कलियाँ चुन-चुन के
रूठे ना कहीं मुझसे दुनिया
ये बात तुम्हारी सुन-सुन के

अरमान-भरे...
अरमान-भरे दिलवालों ने
दुनिया का कहा कब माना है

नज़रें तो उठा के देख ज़रा
तेरे सामने ये दीवाना है
दिल लूटनेवाले जादूगर
अब मैंने तुझे पहचाना है

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings