Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Kabhi To Milegi Kahin To Milegi

👤 Roshan 🎼 Aarti ⏱️ 3:14
🎵 1141 characters
⏱️ 3:14 duration
🆔 ID: 6009866

📜 Lyrics

कभी तो मिलेगी, कहीं तो मिलेगी
बहारों की मंज़िल राही
कभी तो मिलेगी, कहीं तो मिलेगी
बहारों की मंज़िल राही

लम्बी सही दर्द की राहें
दिल की लगन से काम ले
आँखों के इस तूफ़ाँ को पी जा
आहों के बादल थाम ले
दूर तो है पर, दूर नहीं है
नज़ारों की मंज़िल राही
बहारों की मंज़िल राही

आ हा हा हा, ल ला, ला ल ल, अह हा हा ह ह

माना कि है गहरा अन्धेरा
गुम है डगर की चाँदनी
मैली न हो धुँधली पड़े न
देख नज़र की चाँदनी
डाले हुए है, रात की चादर
सितारों की मंज़िल राही
बहारों की मंज़िल राही

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings