Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Beete Hue Lamhon Ki Kasak Saath To Hogi

👤 Mahendra Kapoor 🎼 Nikaah ⏱️ 5:57
🎵 2206 characters
⏱️ 5:57 duration
🆔 ID: 7681469

📜 Lyrics

अभी अलविदा मत कहो दोस्तों
न जाने कहाँ फिर मुलाक़ात हो
क्योंकि
बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी
ख्वाबों ही में हो चाहे, मुलाक़ात तो होगी
बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी
ख्वाबों ही में हो चाहे, मुलाक़ात तो होगी
बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी

ये प्यार में डूबी हुई रंगीन फ़ज़ाएँ
ये प्यार में डूबी हुई रंगीन फ़ज़ाएँ
ये चेहरे, ये नज़रें, ये जवाँ रुत, ये हवायें
हम जाएँ कहीं इनकी महक साथ तो होगी
बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी
ख्वाबों ही में हो चाहे, मुलाक़ात तो होगी

फूलों की तरह दिल में बसाये हुये रखना
यादों के चरागों को जलाये हुये रखना
लंबा है सफ़र इसमें कहीं रात तो होगी
ख्वाबों ही में हो चाहे, मुलाक़ात तो होगी
बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी

ये साथ गुज़ारे हुये, लम्हात की दौलत
जज़बात की दौलत ये ख़यालात की दौलत
कुछ पास ना हो पास ये सौगात तो होगी
बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी
ख्वाबों ही में हो चाहे, मुलाक़ात तो होगी
बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings