Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Dhadakte Dil Ki Tamanna

👤 Suraiya 🎼 Sadabahar - Evergreen Hits Of Suraiya [Disc 1] ⏱️ 4:11
🎵 1385 characters
⏱️ 4:11 duration
🆔 ID: 7707185

📜 Lyrics

धड़कते दिल की तमन्ना हो, मेरा प्यार हो तुम
मुझे क़रार नहीं
जब से बेक़रार हो तुम
धड़कते दिल की तमन्ना हो, मेरा प्यार हो तुम

खिलाओ फूल किसी के किसी चमन में रहो
जो दिल की राह से
गुज़री है वो बहार हो तुम
धड़कते दिल की तमन्ना हो, मेरा प्यार हो तुम

ज़ह-ए-नसीब अता की जो दर्द की सौग़ात
वो ग़म हसीन है जिस
ग़म के ज़िम्मेदार हो तुम
धड़कते दिल की तमन्ना हो, मेरा प्यार हो तुम

चड़ाऊँ फूल या आँसू तुम्हारे क़दमों में
मेरी वफ़ाओं की
उल्फ़त की यादगार हो तुम
धड़कते दिल की तमन्ना हो, मेरा प्यार हो तुम
मुझे क़रार नहीं
जब से बेक़रार हो तुम
धड़कते दिल की तमन्ना हो, मेरा प्यार हो तुम

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings