Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Na Main Bhagwan Hoon

👤 Mohammed Rafi, Naushad 🎼 Mother India ⏱️ 3:24
🎵 2352 characters
⏱️ 3:24 duration
🆔 ID: 9329989

📜 Lyrics

ना मैं भगवान हूँ, ना मैं शैतान हूँ
अरे, दुनिया जो चाहे समझे, मैं तो इंसान हूँ

मुझ में भलाई भी, मुझ में बुराई भी
लाखों हैं मैल दिल में, थोड़ी सफ़ाई भी
ओ, मुझ में भलाई भी, मुझ में बुराई भी
लाखों हैं मैल दिल में, थोड़ी सफ़ाई भी

थोड़ा सा नेक हूँ, थोड़ा बेईमान हूँ
अरे, दुनिया जो चाहे समझे, मैं तो इंसान हूँ
ना मैं भगवान हूँ, ना मैं शैतान हूँ
भई, दुनिया जो चाहे समझे, मैं तो इंसान हूँ

ना कोई राज है, ना सर पे ताज है
फिर भी हमारे दम से धरती की लाज है
ना कोई राज है, ना सर पे ताज है
फिर भी हमारे दम से धरती की लाज है

तन का ग़रीब हूँ, मन का धनवान हूँ
अरे, दुनिया जो चाहे समझे, मैं तो इंसान हूँ
ना मैं भगवान हूँ, ना मैं शैतान हूँ (hahaha!)
दुनिया जो चाहे समझे, मैं तो इंसान हूँ

जीवन का गीत है सुर में ना ताल में
उलझी है सारी दुनिया रोटी के जाल में
जीवन का गीत है सुर में ना ताल में
उलझी है सारी दुनिया रोटी के जाल में

कैसा अँधेर है, मैं भी हैरान हूँ
अरे, दुनिया जो चाहे समझे, मैं तो इंसान हूँ
ना मैं भगवान हूँ, ना मैं शैतान हूँ
ओ, दुनिया जो चाहे समझे, मैं तो इंसान हूँ

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings