Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Tasweer

👤 Jokhay 🎼 Therapy ⏱️ 4:36
🎵 7095 characters
⏱️ 4:36 duration
🆔 ID: 9359353

📜 Lyrics

ख़ुदा ने सैर को कहा तो फिर चलेंगे कभी
सफ़र तवील है रास्ते मिलेंगे कभी
तुम्हारी याद का एक बाग़ लगा बैठे हैं
हज़ारों फूल इसी उम्मीद में खिलेंगे कभी
लकीर खींच के जो तीर बना बैठा हूँ
एक अजीब सी तस्वीर बना बैठा हूँ
तुम खुली आँख से कब तक ख़्वाब देखोगे
मैं बिछड़े यार की ताबीर बना बैठा हूँ
मैं खुद में क़ैद हूँ ज़ंजीर बना बैठा हूँ
खुद को किस क़दर हकीर बना बैठा हूँ
कि अब तू ही रहेगा ग़ायब मैं और ज़ाहिर भी
तेरे जैसे को मैं पीर बना बैठा हूँ
चारों ओर है अफ़सुर्दगी दिन ढल चुके हैं
जो दिल में दर्द थे दो पल के लिए वो पल चुके हैं
तुम देख आए हो दुनिया तो अब वापसी क्यों
हम उस मक़ाम पे नहीं वहाँ से चल चुके हैं
हमारी इस तरह से कोई गुफ़्तगू भी रहे
इतने पास हों कि तेरी खुशबू भी रहे
तुझे मैं मैं बसू और मुझे मैं तू भी रहे
कि काम हो भी जाए और मेरा वज़ू भी रहे
और ये सब बोलने का मेरा जाना मू भी रहे
सीने में दिल भी रहे तू भी रहे रूह भी रहे
मिली है दुनिया लेकिन तेरी आरज़ू भी रहे
हम तुमसे दूर खड़े हों कि तुम्हें छू भी रहे
हम पहाड़ों में उड़े बाज़ थे अब चील बनें
मेरे अश'आर मेरे गाने मेरी फील बनें
और तेरे लिए तो ये सब बस एक रील बने
मेरे शहर में तो सब तेरे वकील बनें
कुछ तो हद से गुजर गए कि ज़लील बनें
तू अब तू ना रहा कौन तेरा काफ़ील बने
अब जो लिख दिया है वही मेरी दलील बने
तुम तो रास्ते दिखा के उन में क़ील बने
उसकी बहुत कॉल्स आईं
उसकी बहुत कॉल्स आईं
I got her calling on my line
10 months 10 milli, got her calling on my line
उसकी बहुत कॉल्स आईं
उसकी बहुत कॉल्स आईं
Now she wanna switch sides
Got her calling on my line
मैं तेरे दिल की दीवारों पे लगाए आइने सा
तू मुझ में खुद को ना देखे तो मैं बे-मायने से
मैं तुझ में सौ हुस्न भी देखूं तो वो कम लगे
तुझे सुनाए जो वो ग़म तो वो बे-ग़म लगे
अब ढले ये शाम और दिन चढ़े तो ये ख़ुदा का करम लगे
और दिन ढले और शाम हो तो मुझे ये सोच लड़ाए
हम लड़के थे अच्छे भले
लेकिन आजकल सामने दुनिया जहान के नशे पड़े
मेरी सोहबत में तो सारे ही राज़े पड़े
क्यों सब कुछ लिखता हूँ गानों में
क्यों कुछ नहीं कहता हूँ बातों में
गाने लिखे हैं जहाज़ों पर
मैं रोया कहीं जनाज़ों पर
पूरा न उतरा हूँ बातों पर
सीधा नहीं चलता रातों में
जो गुजर चुके बड़े याद आएं
पर ज़हन में मेरे एक बात आए
क्या उनकी भी कोई याद है
क्या मैं भी हूँ उनकी याद में
ख़ुदा, मैं ज़्यादा अकेला हूँ
या शायद वो ज़्यादा अकेले हैं
नादान था जब उसे दफनाया सोचा अब वापस हम वहीं पे मिलेंगे
पर अब वहाँ ख़ाक है बस
हम यादों में जिंदा तो रहते हैं
ज़िंदगी तो है बेकार बस
But I got happy hours
कुल मिला के 48
जैसे आदतों के हाथों शख़्सियत ही अपनी अब खो दी है
पर कलम उठाऊं अभी भी तो भाई से हार तो कोई नहीं है
परदे क्या डालू जब पर्दा उठाऊं तो
पैरों पे फूल ही गिरेंगे
इश्क है मेरा मज़ार
और जान तुम्हें यहाँ फूल ही मिलेंगे
अब आओ तुम चाहो गले भी लगाओ
हम तुम्हें दूर ही मिलेंगे
अब होश में रखा है क्या है
हम नशे में चूर ही मिलेंगे
हम बड़े करीब से मिलते थे
अब कितने अजीब से मिलेंगे
अब मिलने की वजह है नहीं
मिलें तो नसीब से मिलेंगे
अब तुम भी तुम नहीं रही
अब मैं भी मैं नहीं रहा
I know you're still calling on my phone
मैं तेरी कॉल ले नहीं रहा
उसकी बहुत कॉल्स आईं
उसकी बहुत कॉल्स आईं
I got her calling on my line
10 months 10 milli, got her calling on my line
उसकी बहुत कॉल्स आईं
उसकी बहुत कॉल्स आईं
Now she wanna switch sides
I got her calling on my line

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings