Saadho
🎵 1227 characters
⏱️ 5:16 duration
🆔 ID: 965866
📜 Lyrics
साधो रे ये मुरदों का गांव!
पीर मरे, पैगम्बर मरि हैं
मरि हैं ज़िन्दा जोगी
राजा मरि हैं, परजा मरि हैं
मरे बैद और रोगी।
साधो रे ये मुरदों का गांव!
चंदा मरि है, सूरज मरि है
मरि हैं धरती आकासा
चौदह भुवन के चौधरी मरि हैं
इन्हूँ की का आसा।
साधो रे ये मुरदों का गांव!
नौहूँ मरि हैं, दसहुँ मरि हैं
मरि हैं सहज अठ्ठासी
तैंतीस कोटि देवता मरि हैं
बड़ी काल की बाज़ी।
साधो रे ये मुरदों का गांव!
नाम अनाम अनंत रहत है
दूजा सत्य ना कोई
कहे कबीरा सुन ले रे बंदे
भटक मरो मत कोई।
साधो रे ये मर्दों का गाँव!
पीर मरे, पैगम्बर मरि हैं
मरि हैं ज़िन्दा जोगी
राजा मरि हैं, परजा मरि हैं
मरे बैद और रोगी।
साधो रे ये मुरदों का गांव!
चंदा मरि है, सूरज मरि है
मरि हैं धरती आकासा
चौदह भुवन के चौधरी मरि हैं
इन्हूँ की का आसा।
साधो रे ये मुरदों का गांव!
नौहूँ मरि हैं, दसहुँ मरि हैं
मरि हैं सहज अठ्ठासी
तैंतीस कोटि देवता मरि हैं
बड़ी काल की बाज़ी।
साधो रे ये मुरदों का गांव!
नाम अनाम अनंत रहत है
दूजा सत्य ना कोई
कहे कबीरा सुन ले रे बंदे
भटक मरो मत कोई।
साधो रे ये मर्दों का गाँव!