Home 🎬 Bollywood 🎵 Pakistani 🎤 English Pop

Kahaniyan Sunati Hai Pawan Aati Jaati

👤 Mohammed Rafi 🎼 Rajput ⏱️ 5:19
🎵 2520 characters
⏱️ 5:19 duration
🆔 ID: 989748

📜 Lyrics

कहानियाँ सुनाती है
पवन आती जाती
कहानियाँ सुनाती है पवन आती जाती
एक था दीया एक बाती

एक था दीया एक बाती
कहानियाँ सुनाती है पवन आती जाती

बहुत दिनों की है ये बात
बड़ी सुहानी थी वो रात
दीया और बाती मिले
मिलके जले एक साथ
बहुत दिनों की है ये बात
बड़ी सुहानी थी वो रात
दीया और बाती मिले
मिलके जले एक साथ
ये चाँद ये सितारे बने, सारे बाराती
एक था दीया एक बाती

एक था दीया एक बाती

उठाई दोनों ने क़सम
जले बुझेंगे साथ हम
उन्हें ख़बर ना थी मगर
ख़ुशी के साथ भी है ग़म
उठाई दोनों ने क़सम
जले बुझेंगे साथ हम
उन्हें ख़बर ना थी मगर
ख़ुशी के साथ भी है ग़म
मिलन के साथ साथ ही जुदाई भी है आती

एक था दीया एक बाती
कहानियाँ सुनाती है पवन आती जाती

एक दिन गली गली ऐसी कुछ हवा चली
आया एक झोंका दे गया जो धोखा
ज्योत को चुराके ले गया उठाके
दिल दीये का बुझ गया हो गई बाती जुदा
हो गई बाती जुदा
फिर भी उसने ये कहा
ज्योत को दी ये दुवा
तुझको कोई गम ना हो
तुझको कोई गम ना हो
रोशनी ये कम ना हो
रोशनी ये कम ना हो
तू किसी के घर जले, खुश रहे फूले फले
खुश रहे फूले फले
खुश रहे फूले फले
कहानियाँ सुनाती है पवन आती जाती
एक था दीया एक बाती
एक था दीया...

⭐ Rate These Lyrics

Average: 0.0/5 • 0 ratings