Description:
Singer, Composer & Lyrics - Dr.Namrata Deb
https://www.facebook.com/namrata.deb.3
Music - Sarvesh Singh
https://www.facebook.com/sarveshmusic
Chorus - Shweta Shukla, Shruti Tripathi, Ananya Pandey, Pooja Pandey
Cameramen - Ashish Bhatt
हम हैं शक्ति, हम हैं शक्ति
हम हैं शक्ति, हम हैं बुद्धि
प्रेरणा प्रयास हम,
हर अंधेरे पथ के ज्योतिपुंज और प्रकाश हम
हम हैं शक्ति, हम हैं शक्ति.
हमको आने दो दुनिया में हमसे ही सृष्टि सारी,
सोचो कैसी हो ये धरती जो ना हो जग में नारी,
हम हैं शीतल, हम हैं कोमल
पर ना समझो हम हैं अबल
वक्त पड़े तो चट्टानों को भी कर देते हम घायल,
हम हैं दुर्गा, हम हैं काली.....
हम हैं दुर्गा, हम हैं काली साहस और विश्वास हम,
हम ही लक्ष्मी, सरस्वती हम,
प्रेम और एहसास हम
हम हैं शक्ति, हम हैं शक्ति.....
आज प्रगति की "दिशा" में हमने क़दम ये रख दिए,
चल पड़े अपने सफ़र पे कितने मंज़िल तय किए,
आज हम हैं जिस जगह वो था नहीं इतना सरल,
एक मुक्ति युद्ध भी लड़ते आएं हैं हम प्रतिपाल,
हम हैं शान्ति, हम ही क्रान्ति...
हम ही शान्ति, हम ही क्रान्ति
उन्नति विकास हम
मातृ भूमि के लिए रचेंगे, इक नया इतिहास हम.
हम हैं शक्ति, हम हैं शक्ति....
✍️ डॉ० नम्रता देब "दिशा"
Share this link via
Or copy link























